स्वतंत्रता दिवस पर ।0 वाक्य : 10 Lines on Independence Day in Hindi:- स्वतंत्रता दिवस भारत के आजादी का प्रतिक है। यह दिन 15 अगस्त को पूरे देश में उत्साह पूर्वक मनाया जाता है। इस दिन को मनाए जाने का उद्देश्य स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले क्रांतिकारी योद्धाओं का स्मरण करना है। आज के इस लेख में हमनें ‘स्वतंत्रता दिवस पर 10 वाक्य’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।
यदि आप स्वतंत्रता दिवस पर 10 वाक्य से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-
स्वतंत्रता दिवस पर 10 वाक्य : 10 Lines on Independence Day in Hindi
- 15 अगस्त 1947 को भारत अंग्रेजों की 200 वर्षों की गुलामी के बाद आजाद हुआ था।
- स्वतंत्रता के दिन भारत के प्रधानमंत्री दिल्ली स्थित लाल किले पर तिरंगा फहराते है।
- भारत की स्वतंत्रता को पाने के लिए हजारों क्रांतिकारियों ने अपने प्राणों की आहुति दी है।
- 15 अगस्त के दिन ध्वजारोहण, परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन होते है।
- भारत के प्रधानमंत्री दिल्ली के लाल किले से ध्वजारोहण करते है और देश की जनता को सम्बोधित करते है।
- ब्रिटिश शासनकाल में लोगों का जीवन दयनीय था, उस समय भारतीयों के साथ गुलामों जैसा व्यवहार किया जाता था और उन्हें बड़ी मात्रा में कर चुकाना पड़ता था।
- अंग्रेजों का आगमन भारत में 17वीं शताब्दी में हुआ था, वें भारत में व्यापार करने के उद्देश्य से आये थे।
- स्वतंत्रता दिवस भारत के राष्ट्रीय त्योहारों में से एक है, इस दिन राष्ट्रीय स्तर पर स्वतंत्रता समारोहों का आयोजन राजधानी दिल्ली में किया जाता है।
- मध्यरात्रि को अपने भाषण “’ट्रिस्ट विथ डेस्टिनी’ में पंडित जवाहरलाल नेहरु ने भारत को आजाद घोषित किया था।
- बड़े ही हर्षोल्लास के साथ भारत में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है।
5 August par 10 Vakya – Set 2
1) अंग्रेजों की गुलामी से आजाद होने के दिन को हम स्वतंत्रता दिवस के रूप में प्रतिवर्ष 15 अगस्त को मनाते हैं।
2) 15 अगस्त 1947 के दिन भारत को आज़ादी मिली जिसके बाद से इस दिन को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है।
3) स्वतंत्रता दिवस के दिन परेड, झंडारोहण समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
4) इस दिन सभी धर्म के लोग सांम्रदायिकता की मिसाल पेश कर इस राष्ट्रीय त्यौहार को मनाते हैं।
5) स्वतंत्रता दिलाने वाले शहीदों के बलिदानों का स्मरण करते हैं और उनके बलिदान के लिए उन्हें नमन करते हैं।
6) इस दिन सभी जगहों पर पैनी नज़र रखी जाती है कि कोई अप्रिय घटना न घटित हो जाये।
7) स्कूल और कॉलेजों में निबंध लेखन, कविता लेखन और नाटक जैसे कई कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं।
8) भारत की तीनों सेनाओं द्वारा शक्ति प्रदर्शन किया जाता है, जिसका दृश्य बहुत ही आकर्षक होता है।
9) शाम के समय लोग शहीद स्मारकों पर इकट्ठे होते हैं और शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हैं।
10) लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ बाहर घूम कर, देशभक्ति फिल्में देखकर और देशभक्ति गीत सुनकर इस दिन का आनंद लेते हैं।
इसे यूट्यूब पर देखें : Independence Day par 10 vakya
अंतिम शब्द
दोस्तों हमें पूरा विश्वास हैं कि, आपको हमारा यह लेख स्वतंत्रता दिवस पर ।0 वाक्य : 10 Lines on Independence Day in Hindi पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई हैं, तो इसे अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें।
इसे भी पढ़े :