Aprajita Ka Phool : हिन्दू धर्म में फूलों का बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान होता है। आमतौर पर इसका इस्तेमाल देवी-देवताओं के पूजन में किया जाता है। खासकर देवीं-देवताओं के श्रृंगार में फूलों का अत्यधिक उपयोग किया जाता है। पूरी दुनिया में असंख्य प्रजाति के फूल पाए जाते हैं। उन्हीं में से एक हैं अपराजिता का फूल। दोस्तों क्या आप जानते हैं कि अपराजिता का फूल हिंदू धर्म में कौन से भगवान को चढ़ता है? यदि नहीं तो इस लेख में अपराजिता के फूल से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारी आपको मिल जाएगी।
अपराजिता का फूल किस भगवान को चढ़ता है?
अपराजिता का फूल विशेषकर शनिदेव, माता दुर्गा और भगवान विष्णु को श्रद्धा पूर्वक अर्पण किया जाता है। पौराणिक मान्यता है कि, ऐसा करने से जीवन में आ रही समस्त समस्याओं का समाधान हो जाता है। इतना ही नहीं मनुष्य की मनचाही इच्छा की भी पूर्ति हो जाती है। दोस्तों यदि आप आर्थिक संकट से गुजर रहें हैं तो आपको सोमवार या शनिवार के दिन किसी नदी में अपराजिता के पांच फूल बहा देने चाहिए, ऐसा करने से आर्थिक परेशानियों का सफलता पूर्वक अंत होता है। दूसरी ओर यदि आपको नौकरी नहीं मिल रही है तो देवी दुर्गा के सामने पांच टुकड़े फिटकरी और 6 अपराजिता के फूल चढ़ाने से आपकी यह समस्या ख़त्म हो सकती है।

शनिवार के दिन अपराजिता के फूल से पीपल वृक्ष का पूजन करने से और शनि महाराज को अर्पित करने से शनि का अशुभ प्रभाव ख़त्म हो जाता है। इन सब के अलावा यह अपराजिता का फूल भगवान को चढाने से आपको कर्ज, नौकरी में पदोन्नति की समस्या, विवाह सम्बन्धित समस्या, से भी बचा सकता है।
कुछ और महत्वपूर्ण लेख –