भारत के पास कितने परमाणु बम है? Bharat Ke Paas Kitne Parmanu Bam Hai
परमाणु बम मानव जाति के लिए एक अभिशाप बनकर उभरा है। यह संपूर्ण मानव जाति के अस्तित्व के लिए सबसे बड़ा खतरा है, वर्तमान समय में इस दुनिया में इतने सारे परमाणु बम मौजूद हैं, की वह पूरे विश्व को बहुत ही सरल तरीके से क्षण भर में नष्ट कर सकते हैं। परमाणु बम का मुख्य कार्य दुश्मन देश को हमला करने से रोकना है। इसके पीछे का सीधा कारण है कि, कोई भी देश परमाणु सशक्त देश पर हमला करने के बारे में कल्पना भी नहीं कर सकता है। एक परमाणु बम करोड़ों लोगों की जान पलक झपकते ही ले सकता है। इस विनाश के बाद हमला हुए स्थान पर अनेकों बीमारिया जन्म ले लेती हैं। जिससे की आने वाले समय में वहा पैदा होने वाले बच्चे किसी ना किसी बीमारी के साथ ही पैदा होते हैं। क्या आप जानते है की भारत के पास कितने परमाणु बम है यदि नहीं तो आइये जानते इस प्रश्न का उत्तर।
भारत के पास कितने परमाणु बम है?Bharat Ke Paas Kitne Parmanu Bam Hai
भारत के पास 156 परमाणु बम हैं, फिलहाल यह संख्या दुश्मन देश पकिस्तान से कम है क्योकि वर्तमान में पकिस्तान के पास 165 परमाणु बम है।
किस देश के पास कितने परमाणु बम है?
विश्व में सबसे ज्यादा परमाणु बम रूस के पास है और दुसरे नंबर पर है अमेरिका। आप को जानकर हेरानी होगी की अकेले रूस के पास 6375 परमाणु बम मोजूद है और अमेरिका भी इस मामले में पीछे नही है, अमेरिका के पास 5800 परमाणु बम मोजूद है।
- रूस – 6375
- अमेरिका – 5800
- चाइना – 320
- फ्रांस -290
- UK – 215
- पाकिस्तान – 165
- भारत – 156
- इजराइल – 90
- नार्थ कोरिया – 40
परमाणु बम का अविष्कार किसने किया था?
परमाणु बम का आविष्कार वैज्ञानिक जूलियस रॉबर्ट ओपेनहाइमर(J Robert Oppenheimer) ने किया था, यह अमरीका के एक वैज्ञानिक थे जिन्होंने 16 जुलाई 1945 में पहले परमाणु बम का परिक्षण किया था। यह परिक्षण अमेरिका के लॉस अलामोस से लगभग २०० किलोमीटर दूर अलेमो गोर्डो में किया गया था। यह परिक्षण एक रेगिस्तान में किया गया था।
कुछ और महत्वपूर्ण लेख –