छिपकली का जमीन पर गिरना शुभ या अशुभ | Chhipkali ka Zameen Par Girna

छिपकली का जमीन पर गिरना शुभ या अशुभ | Chhipkali ka Zameen Par Girna

छिपकली भारतीय घरों में आमतौर पर देखा जाने वाला जीव है। यह दीवारों पर आसानी से देखा जा सकता है। हिंदू धर्म में छिपकली को लेकर धार्मिक मान्यताएं है। जमीन पर छिपकली का गिरना कई शुभ और अशुभ घटनाओं के बारे में संकेत देता है। कई महिलाएं घर कि दीवारों पर छिपकली को देखकर डर जाती हैं। लेकिन बता दें कि छिपकली से हमें कोई नुकसान नहीं होता है। छिपकली खुद एक शर्मीला जीव है।

chhipkali-ka-zameen-par-girna
Chhipkali ka Zameen Par Girna

छिपकली का जमीन पर गिरना | Chhipkali ka Zameen Par Girna

छिपकली दीवार से जमीन पर जब गिरती है तो इसके भी शुभ और अशुभ संकेत होते हैं। छिपकली को माँ लक्ष्मी का रूप माना जाता है। यदि आपके घर में छिपकली रहती हैं, तो यह शुभ माना जाता है। छिपकली कई बार हमारे शरीर के अंगों पर भी गिर जाती है। इसका भी स्त्री और पुरुष के लिए भिन्न-भिन्न अर्थ होते हैं।

हिंदू धर्म शास्त्रों में छिपकली से जुड़े कई रहस्य बताए गए हैं। शकुन शास्त्र के अनुसार, छिपकली का किसी खास समय पर दिखना, जमीन पर गिरना, किसी व्यक्ति के शरीर पर गिरने का अलग-अलग मतलब होता है। छिपकली का जमीन पर गिरना शुभ भी हो सकता है और अशुभ भी। यह भविष्य में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं के बारे में संकेत देता है।

छिपकली का जमीन पर गिरना अशुभ संकेत माना जाता है। पौराणिक मान्यता है कि, यह भविष्य में व्यक्ति के घर में किसी प्रकार की अनहोनी होने का संकेत देती है। हालांकि छिपकली का जमीन पर रेंगना शुभ होता है। यह आपके जीवन में होनेवाले धनलाभ का संकेत होता है।

यदि घर की दीवारों पर छिपकली नीचे से ऊपर की तरफ चढ़ता हुआ दिखाई दे तो यह शुभ संकेत होता है। लेकिन यदि छिपकली ऊपर से नीचे की तरफ आ रही है तो यह अशुभ संकेत होता है। इससे जीवन में किसी समस्या के आगमन का संकेत समझा जाता है।

पूजा घर में छिपकली होता है शुभ

पूजा घर में छिपकली का दिखाई देना बहुत ही शुभ संकेत है। यदि पूजाघर में छिपकली है तो इसका अर्थ है कि आपकी आर्थिक स्थिति में बहुत जल्द सुधार देखने को मिलेगा। पूजाघर में छिपकली दिखाई देने की मान्यता है कि, आपके घर में धन की कमी नहीं रहती है। आपके जीवन में हमेशा धन प्राप्ति का योग बनता रहता है।

छिपकली का मिलन देखना

कई बार घर की दीवारों पर हमें दो छिपकलियां दिखती है। छिपकली का मिलन दिखना एक शुभ संकेत होता है। किवदंति है कि, ऐसा दृष्य दिखने का मतलब है कि घर में पति-पत्नी के बीच हमेशा प्रेम बना रहने वाला है। इसके साथ ही आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है।

सिर पर छिपकली गिरना

कई बार अचानक से हमारे सिर के ऊपर भी छिपकली गिर जाती है। शकुन शास्त्र के अनुसार, ऐसा माना जाता है कि सिर पर छिपकली का गिरना अशुभ होता है। ऐसा माना जाता है कि उस व्यक्ति को मृत्यु तुल्य गंभीर बीमारी से जूझना पड़ सकता है। या जल्द ही उसकी मृत्यु निकट है।

छाती पर छिपकली गिरना

यदि किसी पुरुष के दाएं छाती पर छिपकली गिरती है तो यह एक शुभ संकेत होता है। ऐसा माना जाता है कि व्यक्ति के जीवन में ढेरों खुशियाँ आने वाली है। यदि बाएं छाती पर गिरने तो अशुभ होता है। इसका मतलब होता है कि घर में कोई विवाद या क्लेश होने वाला है।

इसे भी पढ़े :

Leave a comment