धान बोने का शुभ मुहूर्त कब है 2023 | धान्यारोपण मुहूर्त | धान का बोवाई कब करना शुभ होगा? | Dhaan Bone Ka Shubh Muhurt Kab Hai
धान को भारत की प्रमुख फसलों में शामिल है। बिहार, पंजाब और झारखंड राज्य में धान की खेती बहुतायत में की जाती है। पोस्ट के जरिए आज हम धान रोपने का शुभ मुहूर्त के बारे में जानेंगे। साथ ही यह भी जानेंगे, कि धान बोने का शुभ समय कब है? कब धान को बोना चाहिए? कि किस मुहूर्त में धान को रोपना शुभ होगा? इसके पीछे का कारण है कि, फसल का उत्पादन प्रकृति के ऊपर निर्भर करता है। इसलिए धान रोपण को शुभ मुहूर्त में करेंगे। जिससे उत्पादन बेहतर और अच्छा हो।

धान को शुभ मुहूर्त में क्यों बोना चाहिए? | Dhaan Bone Ka Shubh Muhurt Kab Hai
हिंदू धर्म की पौराणिक मान्यता के अनुसार धान की बुवाई शुभ मुहूर्त में ही किया जाना सर्वोत्तम होता है। कारण फसल का बेहतर उत्पादन मौसम की अनुकूलता ऊपर निर्भर करता है। कि फसल का पैदावार कैसा होगा। इसलिए यदि शुभ मुहूर्त में धान का बुवाई किया जाए। तो फसल के ऊपर मौसम का विपरीत प्रभाव और पशुओं द्वारा किए जाने वाली हानि ना के बराबर होगी। इतना ही नहीं पैदावार भी बेहतर होने की आशंका अधिक रहती है।
धान बोने का शुभ मुहूर्त कैसे देखें?
दोस्तों पोस्ट में यहां पर आपको धान बोने का शुभ मुहूर्त देखने के बारे में बताने जा रहे हैं। जिससे आप स्वयं धान बोने का शुभ मुहूर्त देख सकते हैं। धान बोने के शुभ मुहूर्त लिए नक्षत्र, तिथि और वार को देखा जाता है। इसको देखकर आप स्वयं भी एक शुभ मुहूर्त निर्धारित कर सकते हैं। नक्षत्र कौन सा शुभ है?, तिथि कौन सा शुभ है? और वार कौन सा शुभ है? धान बोने के लिए इसके बारे में नीचे विस्तार से बताया गया है।
नक्षत्र – विशाखा, पूर्व भाद्रपद, मूल, रोहणी, शतभिषा और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र धान बोने के लिए शुभ नक्षत्र होते हैं।
वार – रविवार, सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार धान बोने के लिए शुभ वार होते हैं।
तिथि – चतुर्थी, नवमी और चतुर्दशी तिथि (रिक्ता तिथि) को छोड़कर सभी तिथि धान बोने के लिए शुभ होते हैं।
नोट : दोस्तों यह लेख ज्योतिष और पंड़ितों से चर्चा कर लिखा गया है, यह केवल मान्यताओं पर आधारित है। बुवाई के पूर्व आप स्वयं के विवेक का इस्तेमाल करें।
इसे भी पढ़े :
- बीज बोने/खेती करने/हल चलाने का मुहूर्त कब है 2023
- 2400 स्वप्न फल (Swapna Phal) | Swapna Vichar list
- प्याज काटने पर आंसू क्यों आता हैं