दो नाम से एक नाम बनाना – Do Naam Se Ek Naam Banana

दो नाम से एक नाम बनाना – Do Naam Se Ek Naam Banana

आधुनिक युग में बच्चों के माता पिता में एक चलन काफी तेजी से बढ़ रहा है। वह हैं कपल्स द्वारा स्वयं के नामों को जोड़कर बच्चे का नामकरण करना है। दो नाम से एक नाम बनाने की शुरुआत  मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली द्वारा शुरू किए गए परंपरा का निर्वहन आज हर माता पिता करना चाहते है। ऐसा करना आज कल बहुत अधिक चलन में है। इस बात को नकारा नहीं जा सकता है कि, आने वाले समय में करीब-करीब हर कपल शायद ऐसा ही करने लगे। बहुत से कपल ऐसा करना तो चाहते हैं पर वह बहुत कन्फ्यूज़ रहते हैं और उन्हें समझ नहीं आता हैं कि, दो नाम से एक नाम कैसे बनाया जाता हैं। आपकी मदद के लिए बता दें कि, दो नाम से एक नाम बनाना बहुत ही आसान है। आपकों हमारे द्वारा बताए गए कुछ तरीको को अपनाना होगा। थोड़ा समय देना होता है तथा लोगों के सहयोग की जरूरत भी पड़ सकती है।

दो नाम से एक नाम बनाना – Do Naam Se Ek Naam Banana

माता पिता के दो नाम से एक नाम बनानें के दो कारण हो सकता है पहला बच्चे का नाम रखने के लिए या फिर कपल्स दोनों के नाम को मिला कर एक नाम इसलिए भी बनाते हैं क्योंकि वह एक ऐसा नाम चाहते हैं जिसमे उन दोनों का नाम हो और वह कई जगहों पर उसे उपयोग कर सकें।

पति-पत्नी के नाम से एक नाम को बनाने के लिए दोनों के नाम के English अक्षरों को पेपर पर लिख लें फिर उन नामो के अक्षरों को ले कर बारी बारी से आगे पीछे कर लिखते जाएँ ऐसे में नाम बनाने की कोशिश करें। आपके पास बहुत से नाम इकट्ठा हो सकते हैं पर सारे चुनने योग्य नहीं होंगे केवल कुछ ही नाम ऐसे होंगे जिन्हें आप चुन सकते हैं।

उदाहरण

  • विराट + अनुष्का = विरूष्का
  • अंश + स्वरा = स्वरांशी
  • संदीप + रीना = सरीनु, सीनू,
  • स्वप्नील + निराली =- स्वराली
  • मोहन + पूजा = पूजन, अनजन
  • अनिकेत + किरण = अकिरा

कुछ और महत्वपूर्ण लेख –

Leave a comment