Ek Aadmi Kitne Bacche Paida Kar Sakta Hai : मनुष्य वंशावली को बढ़ाने के लिए प्रजजन करता है। मनुष्य जीवन प्रक्रिया का ही एक अंग है। न सिर्फ मानव बल्कि जिन जीवों में जान होती है वह अपनी जनसंख्या की वृद्धि के लिए प्रजनन क्रिया करते हैं। एक आदमी कितने बच्चे पैदा कर सकता है? इस प्रकार के प्रश्न करने या इसका उत्तर जानने में किसी भी प्रकार का कोई संकोच नहीं होना चाहिए क्योंकि यह एक प्रकार की प्राकृतिक प्रक्रिया है।
प्रजनन की प्रक्रिया में पुरुष के स्पर्म की मुख्य भूमिका है। WHO के शोध की मानें तो, एक पुरुष एक बार में 39 से 928 मिलियन शुक्राणु निकलता है। लेकिन एक महिला के अंडे को निषेचित करने के लिए सिर्फ एक शुक्राणु ही पर्याप्त है। इसलिए शुक्राणुओ की संख्या से अधिक उनकी गुणवत्ता अधिक महत्वपूर्ण है।
एक आदमी कितने बच्चे पैदा कर सकता है? Ek Aadmi Kitne Bacche Paida Kar Sakta Hai
एक पुरुष अपने जीवन में अनंत बच्चे पैदा कर सकता हैं। कारण पुरुष में जीवन पर्याप्त यानी कि करीब 90 वर्ष तक शुक्राणु जनन की प्रक्रिया होती रहती है।
पिता बनने की सही उम्र क्या है?
वैज्ञानिकों द्वारा किए शोध के अनुसार पुरुषों को 40 साल पूरा करने से पहले ही पिता बन जाना चाहिए। चूंकि 30 साल की उम्र के बाद हर साल टेस्टोस्टेरोन होर्मोन का लेवल 1 प्रतिशत कम होता जाता है, इसके कारण पुरुषों के स्पर्म काउंट पर भी बहुत अधिक असर पड़ता है। 30 से 35 साल की उम्र में पुरुषों के स्पर्म की गतिशीलता सबसे बेहतर होती है, और 55 साल की उम्र में स्पर्म की गतिशीलता सबसे कम होती है।
भारत में प्रतिदिन कितने बच्चे पैदा होते हैं?
भारत की वर्तमान जनसंख्या करीब-करीब 134 करोड़ है। भारत में हुई एक गणना के अनुसार भारत में 1 मिनिट में 50 बच्चे पैदा होते हैं। इस मान से देखा जाए तो 1 घंटे में 3000 बच्चे पैदा होते हैं और 1 दिन यानि की 24 घंटे में 72000 बच्चे पैदा होते हैं।
FAQs
पुरुष कितने साल की उम्र तक बच्चा पैदा कर सकता है?
वैज्ञानिकों द्वारा किए एक शोध के अनुसार किसी भी पुरुष को 40 की उम्र का होने के पूर्व ही बच्चे पैदा कर लेना चाहिए।