गंगा पुत्र किसे कहा जाता है | Ganga Putra Kise Kaha Gaya Hai
हिंदू धर्म में दर्जनों पूज्यनीय देव है। सर्वाधिक प्रसिद्ध भगवान शिव के दो पुत्र है। जिनमें से एक भगवान कार्तिकेय व दूसरे भगवान श्री गणेश हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गंगा पुत्र किसे कहा जाता है? यदि नहीं जानते हैं तो, आपकी जिज्ञासा को शांत के लिए हम लेख के जरिए आपको बताने वाले हैं कि, गंगा पुत्र किसे कहा जाता है।
गंगा पुत्र किसे कहा जाता है?
दोस्तों असल में भीष्म जिन्हें भीष्म पितामह के नाम से भी जाना जाता है। वह गंगा माता के पुत्र माने जाते हैं। भीष्म के पिता का नाम राजा शान्तनु था। भीष्म का जन्म हस्तिनापुर में हुआ था। इनका मूल नाम देवव्रत था, इनके पिता इनकी पितृभक्त से काफी प्रसन्न थे जिस कारण उन्होंने भीष्म को इच्छा मृत्यु का वरदान दिया था। इन्हें भीष्म प्रतिज्ञा के लिए भी जाना जाता है और इसी प्रतिज्ञा के कारण यह कभी राजा नहीं बनें थे हमेशा संरक्षक बन कर ही रहे थे। न ही इन्होने विवाह किया था और आजीवन ब्रह्मचारी ही रहें थे। महाभारत में भीष्म ने कौरवो का साथ दिया था और अधर्म का साथ देने के कारण ही वे मृत्यु को प्राप्त हुए थे।
महाभारत के युद्ध के समय भीष्म पितामह कौरवों की तरफ से सेनापति की भूमिका निभा रहें थे। भीष्म ने 10 दिन तक युद्ध किया था तथा दसवें दिन इच्छामृत्यु प्राप्त भीष्म पांडवों के विनय पर अपनी मृत्यु का रहस्य बताते हैं और भीष्म के सामने शिखंडी को उतारा जाता है। प्रतिज्ञा अनुसार भीष्म किसी स्त्री, वेश्या या नपुंसक व्यक्ति पर शस्त्र नहीं उठा सकते थे और शिखंडी नपुंसक जिस कारण भीष्म युद्ध हारे थे।
कुछ और महत्वपूर्ण लेख –
- सपने में दिखे पितृ तो इस बात का क्या है संकेत?
- रामायण कितने साल पुरानी है?
- भगवान शिव की पांच पुत्रियों के नाम