सांप की मौसी घर में आना शुभ या अशुभ | Saanp Ki Mousi Ka Ghar Me Aana
सांप भारत में बहुतायत में पाए जाते हैं। इसे धार्मिक महत्व से भी देखा जाता है। भारत में नाग पंचमी के दिन सर्प को दूध पिलाकर उनकी पूजा किए जाने की परंपरा है। लेकिन क्या आपने सांप की मौसी के बारे में सुना है। यदि नहीं सुना तो हमारा यह पोस्ट आपके लिए ही है। पोस्ट में आज आप जानेंगे कि सांप की मौसी घर में आना शुभ या अशुभ होता है।
बताते चले कि, सांप की मौसी को इंग्लिश में Skink कहा जाता है। इसे हिंदी और क्षेत्रिय भाषा में बभनी या बामनी के नाम से जाना जाता है। यह दिखने में तो सांप की भांती ही होता है, लेकिन इसके पैर होते हैं और यह एक छिपकली के समान होती है।
स्किंक की दर्जनों प्रजातियां भारत में पाई जाती है। यह खुदाई कर और बिल बनाकर कर रहती है। इतना ही नहीं नेविगेशन के लिए सुरंग भी खोदते हैं। Skink हवा को सूँघने और अपने शिकार ढूँढने के लिए भी अपनी जीभ का इस्तेमाल करते हैं। यह जहरीली नहीं होती है। इस अपने भोजन में कीड़े को खाकर जीवन व्यतीत करती है, इसकी लंबाई 15 cm होती है। देश भर में इनकी स्किंक की 62 प्रजातियां मौजूद है।
सांप की मौसी घर में आना शुभ या अशुभ | Saanp Ki Mousi Ka Ghar Me Aana
सांप की मौसी घर में आना शुभ माना गया है, यह इस बात का संकेत हो सकता है कि आपके घर में खुशहाली आने वाली है। सांप की मौसी जहरीली नहीं होती है। इसलिए इससे डरने की जरूरत नहीं होती है। आप आसानी से इसे घर से भगा सकते हैं। यह जमीन के अंदर रहना पसंद करती है तथा कीड़े आदि को खाती है इसीलिए इंसानों को इससे किसी प्रकार का खतरा नहीं है।
कुछ और महत्वपूर्ण लेख –
- लज्जा शायरी स्टेटस | Lajja Shayari Status Quotes in Hindi
- दो नाम से एक नाम बनाना – Do Naam Se Ek Naam Banana