सोना कितने प्रकार का होता है | Sona Kitne Prakar Ka Hota Hai

सोना कितने प्रकार का होता है | Sona Kitne Prakar Ka Hota Hai

भारतीय महिलाओं को सोने के आभूषणों से बहुत अधिक प्रेम होता है। हर महिलाओं की चाहत होती है कि, उसका पति उसे स्वर्ण आभूषण सप्रेम भेंट करें। लेकिन असली और नकली सोने की परख करना इन दिनों मुश्किल हो गया है। असली के चक्कर में हम लोग कम कैरट के सोना खरीद लेते है, परिणाम स्वरूप कुछ समय बाद उसकी कीमत बढ़ने के बजाय कम होने लगती है। ऐसे में दोस्तों क्या आपको पता है सोना कितने प्रकार का होता है। यदि नहीं पता तो चिंता की कोई बात नहीं, आज का हमारा यह पोस्ट आपके के लिए मददगार साबित होगा। पोस्ट में हम संक्षिप्त और गहन रूप में जानेंगे सोना कितने प्रकार का होता है | Sona Kitne Prakar Ka Hota Hai

सोना कितने प्रकार का होता है?| Sona Kitne Prakar Ka Hota Hai

यह तो हम सभी को पता है कि, भारत को पहले सोने की चिड़िया कहा जाता था। क्योंकि, यहां अत्यधिक मात्रा में स्वर्ण यानि सोना पाया जाता था। लेकिन मुगलों और अंग्रेजो ने आक्रमण कर भारत से सोना लुटा और अपने साथ ले गए। जिसके कारण भारत में सोने की कमी हो गई। आज भी भारतीय लोग सोने को अत्यधिक महत्व देते हैं और उसके दाम की चिंता किए बिना उसे खरीदते हैं जिस कारण सोने के भाव दिन ब दिन अधिक बढ़ते जा रहे हैं। सोने से बहुत सी चीजें बनाए जाती है जैसे आभूषण, मूर्ति, बर्तन आदि ।

सोना एक महंगी धातु है क्योंकि यह हमेशा डिमांड में रहती है। कुछ लोग इसमें इन्वेस्ट भी करते हैं और अच्छा पैसा कमाते हैं और कुछ लोग अन्य लोगों को आकृर्षित करने के लिए आभूषणों काे पहनते हैं। सोने को खरीदते समय हमें बहुत सी बातों का ध्यान रखना होता है यदि आप इन बातों का ध्यान नहीं रखेंगे तो आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। सोना खरीदते समय उस पर होलो ग्राम जरुर देख ले यह होलोग्राम एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) द्वारा लगाया जाता है। बीआईएस प्रमाणित सोना ही खरीदे तो ही आप ठगी से बच सकते हैं।

सोना तीन प्रकार का होता हैं- पहला 24 कैरेट सोना, दूसरा 22 कैरेट सोना, 8 कैरेट सोना। कैरेट सोने की गुणवत्ता मापने की इकाई है जिसमें 24 केरेट का अर्थ पूर्ण रूप से शुद्ध सोने से है।

24 कैरेट सोना

24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध सोना होता है इसमें सोने की मात्रा 100 प्रतिशत होती है, यह सोना शुद्धता के कारण बहुत अधिक मुलायम होता है। जिस कारण इससे आभूषण बनाना मुश्किल होता है। इसके लिए आभूषणों में इस सोने का इस्तेमाल नहीं किया जाता है।

22 कैरेट सोना

22 कैरेट का सोना आभूषण बनाने में उपयोग किया जाता है, इसमें 91.6 प्रतिशत सोना होता है, और बाकि अन्य धातु होती है, यह सबसे ज्यादा आभूषणों में इस्तेमाल किया जाने वाला सोना है। इसमें धातु को मिला कर इसे मुलायम से सख्त किया जाता है ताकि आभूषण बन सके।

 

 

18 कैरेट सोना

यह सोना थोडा सस्ता मिल जाता है पर इसका कलर थोडा सा अलग होता है इससे भी आभूषण बनाए जाते हैं। तथा इसमें मौती आदि चीजे आसानी से जोड़ी जा सकती है। यह 24 और 22 कैरेट सोने की तुलना में कम ही इस्तेमाल किया जाता है पर इससे भी आभूषण आदि बनाए जाते हैं।

सोने की खरीदी बिक्री तोला में की जाती है एक 1 तोला सोना मतलब 10 ग्राम सोना होता है। आज के समय में 1 तोला सोने की कीमत 58,000 के आस पास है।

अन्य और महत्वपूर्ण लेख –

Leave a comment