ये हैं दुनिया के 10 सबसे सुंदर पक्षी | Top 10 Beautiful Birds in the World

ये हैं दुनिया के 10 सबसे सुंदर पक्षी | Top 10 Beautiful Birds in the World

Top 10 Most Beautiful Birds : इस लेख में आप और हम जानेंगे कि, दुनिया का सबसे सुंदर पक्षी कौन सा है? इस पृथ्वी पर सैकड़ों प्रकार के जीव-जन्तु और पक्षियों की प्रजातियां रहती है। इनमें से कुछ भूमी पर तो कुछ पानी के भीतर रहती है। तथा कुछ पक्षियों की प्रजातियां हैं जो आकाश में उड़ते हैं। दुनिया में कई तरह के पक्षी पाए जाते हैं, कुछ तो दिखने में बहुत ही आकृर्षक और सुंदर भी होते हैं और कुछ मधुर आवाज़े भी निकालते हैं। पक्षियों की असंख्य प्रजातियाँ पाई जाती है। परेशानी यह है कि, कुछ प्रजातियाँ विलुप्त होने के कगार पर है। दोस्तों आप अपने आस-पास के वातारण में कई तरह के पक्षी देखें होंगे पर आज हम आपको ऐसे पक्षियों के बारें में बताने वाले हैं जो आसानी से दिखाई नही देते हैं और इन्हें दुनिया के सबसे सुंदर पक्षियों की श्रेणी में भी रखा गया है। यह पक्षी बहुत ही खुबसुरत होते हैं जिस कारण लोगो को इन्हें देखना बहुत पसंद होता है। तो आइये जानते हैं दुनिया का सबसे सुंदर पक्षी और १० सबसे खुबसूरत पक्षियों के नाम। (top 10 beautiful birds in the world)

ये हैं दुनिया के 10 सबसे सुंदर पक्षी | Top 10 Beautiful Birds in the World

1. गोल्डन फिजेंट (Golden Pheasant)

इस ब्रह्माण पर मौजूद सबसे सुंदर पक्षी माना गया है, यह मुख्य रूप से चीन, अमेरिका, जर्मनी, फ्रांस, आयरलैंड, न्यूज़ीलैंड इत्यादि देशों में पाया जाता है। विशेषता यह है कि गोल्डन फिजेंट अधिक ऊँचाई तक उड़ नहीं सकता हैं क्योकि इसके पंख छोटे होते हैं, लेकिन यह बहुत तेजी से भाग सकता है। इस पक्षी की उम्र लगभग ५ साल होती हैं तथा इसका वजन 800 ग्राम तक हो सकता है। इसकी ऊँचाई 26 इंच तक होती है। इस पक्षी पर शिकार होने का खतरा बना रहता है तथा यह विलुप्त होने की कगार पर है।

top-10-beautiful-birds-in-the-world
गोल्डन फिजेंट (Golden Pheasant)

2. स्कारलेट मकाव (Scarlet Macaw)

यह एक प्रकार का लाल रंग का तोता हैं, यह उपोष्णकटिबंधीय वर्षा वनों में पाए जाने वाला पक्षी है। बता दें कि, यह सबसे ज्यादा दक्षिण अमेरिका के सवाना में पाए जाते हैं। इस पक्षी की उम्र करीब 50 साल तक हो सकती हैं तथा इनका वजन 2.5 किलो तक होता है। इन्हें झुण्ड में रहना बहुत पसंद हैं और यह फल, बीज, पत्तियां, फूल, कीड़े आदि खा कर जीवित रहते हैं। इस पक्षी की बाज़ार में कीमत काफी ज्यादा है जिस कारण इनकी आबादी घट रही है।

top-10-beautiful-birds-in-the-world
स्कारलेट मकाव (Scarlet Macaw)

3. फ्लेमिंगो पक्षी (Flamingo Bird)

इसे हिंदी में राजहंस के नाम से जाना जाता है, यह पक्षी झीलों के दल दल में रहना पसंद करते हैं। इस प्रकार के हंसो की दुनिया में 6 प्रजातियाँ पाई जाती है। इनका वजन 3 किलो तक होता हैं तथा लम्बाई 5 फीट तक होती हैं। यह हंस दक्षिणी यूरोप, अफ्रीका, भारतीय उपमहाद्वीप आदि जगह पाए जाते हैं, भारत में गुजरात राज्य में यह सबसे अधिक है। इनके पैर काफी लम्बे होते हैं और यह अधिकतर एक पैर पर खड़े दिखाई पड़ते हैं। इन्हें भी झुण्ड में रहना ही पसंद होता है।

top-10-beautiful-birds-in-the-world
फ्लेमिंगो पक्षी (Flamingo Bird)

4. हाईसिंथ माकउ (Hyacinth Macaw)

यह ब्राज़ील, दक्षिण अमेरिका में पाया जाने वाला एक बहुत ही सुंदर तोता है, विडबना है कि इनकी प्रजाति विलुप्त होने की कगार पर है, पूरी दुनिया में इनकी संख्या मात्र 5000 के आप पास ही बची है। इसका आकार सिर के शीर्ष तक 1 मीटर (3 फीट 3 इंच) लंबा होता है और इसका वजन 1.2-1.7 किलोग्राम तक हो सकता है। इसकी आँखों के आस पास पीला रंग होता है। इसकी मजबूत चोंच खाना खाने में इसकी मदद करती है, यह अकरोट तक खा सकता है।

top-10-beautiful-birds-in-the-world
हाईसिंथ माकउ (Hyacinth Macaw)

5. मोर (Peacock)

भारत का राष्ट्रिय पक्षी मौर बहुत ही सुंदर पक्षी है, तथा इनके द्वारा किये जाने वाला नृत्य बहुत ही विशेष है, यह अपनी पूछ और पंखो को फैला कर एक दुर्लभ प्रकार का नृत्य करता है। इसकी कई प्रजातियाँ पाई जाती है कुछ का रंग हरा, सफेद, नीला होता हैं और कुछ रंगीन होते हैं। यह प्राचीन काल से पसंद किया जाने वाला पक्षी है, हिन्दू धर्म इसका जिक्र मिलता है। नर मोर की लम्बाई २१५ सेंटीमीटर तथा ऊँचाई लगभग ५० सेंटीमीटर तक होती है।

top-10-beautiful-birds-in-the-world
मोर (Peacock)

6. ब्लू जय (Blue Jay)

यह उत्तरी अमेरिका का मुल पक्षी है जो दक्षिणी अमेरिका में पाया जाता है और यह अमेरिका की संस्कृति का हिस्सा भी है, इसके पंख नीले रंग के प्रतीत होते हैं पर वास्तव में यह भूरे रंग के होते हैं। इनकी उम्र ६ साल तक हो सकती है। इस पक्षी का शिकार बाज, उल्लू द्वारा बहुतायत में किया जाता है। यह प्रवासी पक्षी है जो कभी कभी झुण्ड में देखे जाते हैं और कभी कभी बिना झुण्ड के भी। इन्हें कई बार बाज की आवाज निकालते हुए भी देखा जा चूका हैं जो काफी अद्भुद है।

top-10-beautiful-birds-in-the-world
Blue Jay

7. अटलांटिक पफिन (Atlantic Puffin)

समुद्र में रहने वाला यह पफिन मछलियों को अपना चारा बनाता हैं क्योकि यह पानी में तेर सकने में सक्षम होता है। इसकी लम्बाई 28 सेमी तक होती है। इस पक्षी की आयु 18 से 20 साल हो सकती है। गर्मियों के समय इस पक्षी को महासागर के तटो पर देखा जा सकता हैं। मादा पफिन १ साल में १ अंडा देती है जिसकी देखभाल मादा तथा नर दोनों करते हैं।

top-10-beautiful-birds-in-the-world
अटलांटिक पफिन (Atlantic Puffin)

8. वुड डक पक्षी (Wood Duck)

उत्तरी अमेरिका में पाया जाने वाला यह पक्षी काफी सुंदर होता है, यह एक प्रकार की बत्तख है जिसकी लम्बाई 47 से 54 सेमी तक होती है और इसका वजन 800 ग्राम तक हो सकता हैं। नर बत्तख मादा की तुलना में ज्याद रंगीन होते हैं इनकी आँखे लाल रंग की होती हैं, मादा वुड डक एक बार में 15 अंडे तक दे सकती है, यह जामुन, बलूत और बीज खा कर जीवन बिताते हैं। इनकी संख्या में वृद्धि हो रही है पर इनका शिकार आज भी किया जाता है।

top-10-beautiful-birds-in-the-world
वुड डक पक्षी (Wood Duck)

9. कील बिल टूकेन (Keel-billed Toucan)

कील बिल टूकेन ब्राजील का राष्ट्रीय पक्षी है, यह पक्षी दक्षिणी मेक्सिको से कोलंबिया के उष्णकटिबंधीय जंगलों में पाया जाता है। यह मुख्य रूप से बीज, कीड़े, छिपकली, सांप खा कर जीवन व्यतीत करता हैं। इसकी लम्बाई 55 सेमी तक हो सकती है तथा इसका वजन 500 ग्राम तक होता है, इन्हें झुण्ड में रहना बहुत अधिक पसंद है। विशेष बात यह है कि, यह एक बार में 3 से 4 अंडे देते हैं।

top-10-beautiful-birds-in-the-world
कील बिल टूकेन (Keel-billed Toucan)

10. बोहेमियन वैक्सिंग (Bohemian Waxwing)

बोहेमियन वैक्सिंग एक प्रकार की गौरेया है, जिसकी छोटी सी नुकीली और धारदार चौंच होती है, यह अपने अंडों की रक्षा के लिए पेड़ पर घौसला बनाती हैं तथा नर एवं मादा दोनों उनकी रक्षा करते हैं। इस पक्षी का वजन 55 ग्राम तक हाे सकता हैं, इसकी लम्बाई 9 इंच तक हो सकती है।

top-10-beautiful-birds-in-the-world
Bohemian Waxwing

कुछ और महत्वपूर्ण लेख –

Leave a comment